महिला जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं को दी विधिक जानकारी
गाजीपुर। महिला कल्याण विभाग के निर्देशन में दस दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान का शुभारम्भ यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में किया गया। शिविर में महिलाओं को संविधान और विभिन्न कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गयी। इसमें गरिमा और सम्मान का अधिकार, संपत्ति का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, कार्यस्थल पर सुरक्षा का अधिकार, घरेलू हिंसा से सुरक्षा, दहेज से सुरक्षा का अधिकार, महिलाओं को समान वेतन का अधिकार, मातृत्व अवकाश का अधिकार, शारीरिक अखंडता का अधिकार, शिकायत दर्ज करने का अधिकार, वर्चुअल शिकायत का अधिकार, पोक्सो एक्ट, बाल विवाह ,हेल्पलाइन नंबर 181, 1090, 112 व महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर नेहा असिस्टेंट अकाउंट मयंक यादव विधिक सेवा प्राधिकरण से सतपाल जी एवं महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं।
Views: 8








