पित्रृ पक्ष में काशी से गया के लिए चलेंगी स्पेशल बसें

वाराणसी। पितृ पक्ष के पखवारे में धार्मिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पौराणिक नगरी काशी से पितरों के पिंडदान और तर्पण के लिए बिहार प्रांत के पवित्र गया धाम जाने वाले लोगों के लिए प्रदेश सरकार विशेष बस सेवा संचालित कर रही है।शुरू कर रही है।


           उल्लेखनीय है कि अपने पूर्वजों की शान्ति हेतु पितृपक्ष के दौरान लाखों लोग पिंडदान और तर्पण के लिए गया जी जाते हैं। संसाधन, वाहनों की कमी और खर्च की अधिकता के चलते अनेकों लोग वहां पहुंचने की इच्छा के बावजूद नहीं जा पाते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए परिवहन निगम ने वाराणसी से गयाजी तक की यात्रा के लिए प्रतिदिन रोडवेज बस सेवा शुरू कर रही है। इससे गयाजी की यात्रा करने वाले  यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। वाराणसी कैंट से यह बस रात आठ बजे चलेगी और चंदौली – सासाराम – औरंगाबाद – शेरघाटी होते हुए अगले दिन सुबह चार बजे बिहार प्रांत के गया जी पहुंचेगी। बस में काशी से बिहार तक किराया 465 रुपये निर्धारित किया गया है। बस में उस रूट के अन्य यात्री भी यात्रा कर सकेंगे।

     बताते चलें कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा लखनऊ से बिहार के मुजफ्फरपुर के लिए भी सीधी अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू की गई है। इस बस का किराया 862 रुपये निर्धारित है। यह बस रात के दो बजे लखनऊ के आलमबाग रोडवेज बस टर्मिनल से चलेगी और अगले दिन सुबह चार बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

Views: 95

Advertisements

Leave a Reply