राज्य स्तर के लिए चयनित हुआ कंपोजिट स्कूल की छात्रा का प्रोजेक्ट

गाज़ीपुर। जिले के सदर ब्लॉक की कंपोजिट स्कूल डिलिया की कक्षा साथ की छात्रा कंचन के बनाये गये प्रोजेक्ट को राज्य स्तर के लिए चयनित किया गया है। कंचन की इस सफलता पर पूरे विद्यालय परिवार तथा शिक्षा विभाग में हर्ष व्याप्त है।


       बताते चलें कि कंचन ने अपनी विज्ञान की गाइड शिक्षिका डॉ. रितु श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में “स्वचालित नाली सफाई प्रणाली” पर प्रोजेक्ट तैयार किया था। यह प्रोजेक्ट भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग तथा राष्ट्रीय नव प्रवर्तन प्रतिष्ठा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इंस्पायर मानक अवार्ड 2024-25 की जनपद स्तर की प्रदर्शनी तथा प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में  प्रदर्शित किया गया था। यह कार्यक्रम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलदहिया,ज्ञवाराणसी में बीते 26 जुलाई 2025 को आयोजित हुई थी। इसमें गाजीपुर के सदर ब्लॉक की कंपोजिट स्कूल डिलिया की कक्षा सात की छात्रा कंचन का प्रोजेक्ट “स्वचालित नाली सफाई प्रणाली ” को राज्य स्तर प्रदर्शनी के लिए चयनित किया गया।

Views: 94

Advertisements

Leave a Reply