पुलिस अभिरक्षा से फरार पचास हजार का ईनामियां बदमाश साथी सहित गिरफ्तार
गाजीपुर। पुलिस अभिरक्षा से फरार पचास हजार रुपये के ईनामियां अभियुक्त शिवम चौहान उर्फ परमहंस पुत्र रवीन्द्र चौहान निवासी ग्राम चैनपुर थाना रानीपुर जनपद मऊ को उसके सहयोगी के साथ जंगीपुर थाना पुलिस ने दौराने मुठभेड़ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से दो अवैध देशी तमन्चा .315 बोर, दो खोखा कारतूस व चोरी की एक दो पहिया वाहन भी बरामद कर लिया।
बताया गया कि पुलिस अभिरक्षा से फरार पचास हजार रुपये के ईनामियां की टोह में लगी जंगीपुर थाना पुलिस को फरार अभियुक्त के बारे में बुधवार को जानकारी मिली थी। जानकारी के आधार पर थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी मय पुलिस टीम बताये गये स्थान पर पहंची तो एक मोटरसाईकिल पर सवार वह फरार अभियुक्त अपने एक सहयोगी के साथ जाता दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी देखते ही दोनो बदमाश मोटर साईकिल के साथ भागने लगे तो पुलिस टीम ने उनका पीछा किया गया। जंगीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर जीवन पुल के पास दोनों बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई किन्तु पुलिस ने दोनो अभियुक्तो को घेरकर मय अवैध असलहा व चोरी के वाहन के साथ पकड़ लिया। पकड़ में आये अभियुक्तों में गाजीपुर अस्पताल से पुलिस अभिरक्षा से फरार पचास हजार रुपए का ईनामियां अभियुक्त शिवम चौहान उर्फ परमहंस पुत्र रवीन्द्र चौहान निवासी ग्राम चैनपुर थाना रानीपुर जनपद मऊ व उसका सहयोगी अभियुक्त सत्यम चौहान उर्फ चुनमुन चौहान पुत्र रवीन्द्र चौहान निवासी ग्राम चैनपुर थाना रानीपुर जनपद मऊ रहे। शिवम चौहान पर एक दर्जन तथा सत्यम चौहान पर चार अपराधिक मामले दर्ज हैं।दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए जिला कारागार भेजा गया।
Views: 145









