छुट्टियों के दिन भी कप्तान करेंगे जनसुनवाई
गाजीपुर। जनता की परेशानियों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा द्वारा एक नई पहल शुरू की गयी है। इसके तहत अब अवकाश के दिनों व रविवार को भी जनसुनवाई की जाएगी। इससे आमजन को अपनी शिकायतों को दर्ज कराने और अपनी शिकायतों के निवारण में सप्ताह के प्रत्येक कार्यदिवस के अलावा राजपत्रित अवकाश व रविवार के दिन भी आवेदक पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर अपने प्रार्थना पत्र को दे सकते हैं। इसके लिए सोमवार से शनिवार के दिन सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक व रविवार को सुबह नौ बजे से दोपहर बारह बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।।
Views: 107
Advertisements









