हिस्ट्रीशीटर अवैध असलहे संग गिरफ्तार 

गाजीपुर। अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर को अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया‌। पुलिस द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन/ के दौरान युसुफपुर रेलवे स्टेशन के आगे रेलवे क्रासिंग के पास से हिस्ट्रीशीटर मो. सलीम शाह पुत्र स्व. बदरूद्दीन शाह निवासी मंगल बाजार वार्ड नंबर 12 युसुफपुर कस्बा व थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर उम्र 45 वर्ष को अवैध देशी तमंचा .315 बोर मय जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। वह मुहम्मदाबाद थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर बाराबंकी, मऊ तथा मुहम्मदाबाद में गैंगेस्टर अधिनियम सहित पांच अपराधिक मामले दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध  आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री राम सजन नागर मय हमराह थाना मुहम्मदाबाद व उपनिरीक्षक हरीश चन्द्र सिंह चौकी प्रभारी शाहनिंदा मय हमराह थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 108

Advertisements

Leave a Reply