पंचांग व राशिफल – 23 जुलाई 2025

पंचांग व राशिफल – 23 जुलाई 2025


पंचांग

विक्रमी संवत        2082 

शक सम्वत           1946  

रेलमास                    श्रावण

पक्ष                     कृष्ण पक्ष

तिथि                   चतुर्दशी

नक्षत्र                    आर्द्रा  

वार                        बुधवार   

योग                        व्याघात 

सूर्योदय                   05:18

सूर्यास्त                   18:47

चन्द्रमा                    मिथुन 

राहुकाल                 12:24 – 14:05

अभिजीत मुहूर्त         *****************

राशिफल

मेष 

आज का दिन अच्छा रहेगा‌। कार्यक्षेत्र में माहौल अनुकूल रहेगा। आज लोगों से सहयोग प्राप्त होगा। नए कार्य की शुरुआत आगे चलकर लाभकारी साबित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

दृष्टि से दिन सकारात्मक रहेगा. लाभ के योग हैं। परिवारिक माहौल आनंददायक रहेगा।

वृष 

 आज सुखद समाचार मिल सकता है, घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं । आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।  पारिवारिक कार्यों में धन खर्च के योग हैं। शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मिथुन 

आज का दिन सामान्य है। कार्य में अस्थिरता रहेगी। यात्रा से बचना हितकर है। नकारात्मक प्रभाव के चलते बने हुए काम बिगड़ सकते हैं इसलिए सतर्कता जरूरी है। खर्च औपर नियंत्रण जरूरी है। पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं।

कर्क 

आज कामों में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी थकान और तनाव संभव है।आर्थिक स्थिरता लाभकारी होगी। निवेश में सोच-समझकर निर्णय लें। दुखद समाचार मिल सकता है, जिससे मन अशान्त रहेगा‌।

सिंह 

आज का दिन उत्तम है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। तरक्की के योग हैं। नये कार्यों से लाभ हो सकता है। निवेश से अच्छा रिटर्न की संभावना है। धार्मिक आयोजन हो सकता है। परिवारिक यात्रा के योग बनेंगे।

कन्या

आज किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए  यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार में नए परिवर्तन लाभकारी हो सकता हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ संभव है। पुराने मित्र की मदद से पढ़ाई में लाभ हो सकता है।

तुला 

आज का दिन अनुकूल नहीं है। जोखिम भरे फैसले से बचें। कार्य में सतर्कता आवश्यक है। किसी अन्य पर निर्भरता नुकसानदायक हो सकती है। निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक 

स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं, लेनदेन में सावधानी बरतें। कानूनी पक्ष परेशानी पैदा कर सकता है। दस्तावेजों को संभाल कर रखें। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है।स्थान परिवर्तन के योग हैं।

धनु 

आज किसी नए काम की शुरुआत के लिए आर्थिक सहायता मिलने की सम्भावना है। लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। वित्तीय मदद से स्थिति में सुधार होगा। आपसी मतभेद दूर होंगे. नए सदस्य का आगमन संभव है।

मकर 

ाज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। कार्य में उन्नति होगी। प्रॉपर्ट निवेश से लाभ की संभावना है। शिक्षा में एकाग्रता बनी रहेगी, परिणाम अच्छे आएंगे। मांगलिक कार्य के योग हैं, परिवार में प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ 

आज का दिन सामान्य है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। विवाद से बचें। निवेश सोच-समझकर करें, हानि के संकेत हैं। किसी अपरिचित को उधार न दें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद से बचना चाहिए।

मीन  

कार्य में सफलता धीरे-धीरे मिलेगी। यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में बदलाव के योग हैं। किसी नए कार्य को शुरू करने से पहले उससे जुड़े वरिष्ठ लोगों की सलाह लेना हितकर होगा। धन संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी।

Views: 233

Advertisements

Leave a Reply