आईटीआई में प्रवेश 24 जुलाई तक

गाजीपुर। निदेशक, राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद लखनऊ के निर्देशन में राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में द्वितीय चरण में प्रवेश हेतु उन्नीस जुलाई से 24 जुलाई तक (अवकाश सहित) तिथि निर्धारित की गयी है। 


           अभ्यर्थी अपने प्रवेश चयन परिणाम की जानकारी विभागीय वेबसाइट लिंक पर क्लिक करते हुए अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि अंकित कर बुलावा पत्र का प्रिन्ट आउट प्राप्त कर 24 जुलाई तक संस्थान राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मूल प्रमाण पत्रों एवं छाया प्रति सहित उपस्थित होकर चयनित व्यवसाय में अपना प्रवेश ले सकते हैं।वहीं अभ्यर्थी के पंजीकृत मोबाईल नम्बर पर भी एस.एम.एस द्वारा सूचना भेजी जा रही है।

Views: 54

Advertisements

Leave a Reply