बाक्सिंग का जिला स्तरीय चयन कल
गाजीपुर। सब जूनियर बालक/बालिकाओं की बाक्सिंग खेल का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स 18 अगस्त को प्रातः दस बजे से नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर में किया जायेगा।
जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक बालक/बालिकायें अपने साथ ही माता पिता का आधार कार्ड, नगर निगम द्वारा प्रदत्त जन्म प्रमाण पत्र, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रदत्त आयु एवं चिकित्सकीय प्रमाण पत्र, शैक्षणिक संस्थान द्वारा प्रदत्त जन्म प्रमाण पत्र एवं पात्रता प्रमाण पत्र फोटोयुक्त व प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथ समय से आना सुनिश्चित करें। सब जूनियर बालक/बालिकाओं की बाक्सिंग खेल के भारवर्ग- 30-33, 35, 37, 40, 43, 46, 49, 52, 55, 58, 61, 64, 67 व 70 कि.ग्रा. में होगा। सब जूनियर एवं जूनियर बालक/बालिकएं जिला खेल कार्यालय से सर्म्पक कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता में प्रवेश निःशुल्क होगा।
Views: 42









