भ्रष्टाचार की जांच कर एक हफ्ते में जांच रिपोर्ट शासन को भेजने हेतु डीएम को निर्देश
दिलदारनगर पंचायत में सीवरेज एवं जल निकासी योजना में भ्रष्टाचार का मामला
गाजीपुर। नगर विकास विभाग की संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी ने नगर पंचायत दिलदारनगर में सीवरेज एवं जलनिकासी योजनान्तर्गत कराये गये कार्यों में हुए भ्रष्टाचार की जांच हेतु डीएम को निर्देशित किया है।
नगर विकास विभाग की संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर एक सप्ताह में जांच आख्या शासन को भेजने का निर्देश दिया है।
उल्लेखनीय है कि सीताराम गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष एक्स सर्विस मैन वैलफेयर संस्था ने नगर पंचायत दिलदारनगर द्वारा सीवरेज एवं जलनिकासी योजनान्तर्गत कराये गये कार्यों में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नगर विकास विभाग को गत 27 जनवरी 2025 को पत्र दिया था। उस पत्र को संज्ञान लेते हुए नगर विकास की संयुक्त सचिव ने तीन फरवरी 2025 को जिलाधिकारी व अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजकर जांच के लिए निर्देशित किया था। उस जांच की कोई कार्रवाई का पता न चलने पर पुनः सीता राम गुप्ता ने 21 अप्रैल को जन सूचना अधिकार के तहत संयुक्त सचिव नगर विकास से जांच के कारवाई की जानकारी की मांग की, लेकिन नगर विकास को कोई जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर पुनः 14 जुलाई को अनुस्मारक पत्र नगर विकास की संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी ने जिलाधिकारी को भेज कर बताया कि उपर्युक्त विषयक शासन के पत्र दिनांक 3 फरवरी 25 एवं अनुस्मारक पत्र 8 जुलाई 2025 का सन्दर्भ ग्रहण करें। जनपद गाजीपुर की नगर पंचायत दिलदार नगर में सीवरेज एवं पेयजल योजनान्तर्गत कराये गये कार्यों में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराये जाने का अनुरोध किया गया था। इसके बावजूद इस प्रकरण में शासन में जांच आख्या प्राप्त नहीं हुआ है। इसलिए शासन के पत्र का संज्ञान लेते हुए प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराते हुए जांच आख्या शासन के ईमेल पर प्रत्येक दशा में एक सप्ताह में उपलब्ध कराया जाये।
Views: 86









