एथलेटिक्स व जिमनास्टिक्स में प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम
गाजीपुर। जिला खेल कार्यालय प्रांगण में जनपद के जूनियर बालक/बालिकाओं की एथलेटिक्स व जिमनास्टिक्स प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। जिमनास्टिक्स प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के कुल 105 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। वहीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कुल 115 बालक/बालिकाओं ने भागीदारी निभाई। जिमनास्टिक्स प्रतियोगिता के निर्णायक के रुप में सत्यम कुमार, अवतार बाल्मिकी, राकेश रहे। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि संजय कुमार सोनी जिला प्रोबेशन अधिकारी गाजीपुर ने विजेता खिलाड़ियो को पुरस्कृत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अश्वनी कुमार राय व्यायाम शिक्षक, संजना, योगेन्द्र कुमार, प्रेमचन्द यादव, प्रदीप राय, योगेन्द्र सिंह, चन्दन यादव, संगीता यादव, अंजनी वर्मा, मु0 मोईन, एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहें। अरविन्द यादव क्रीड़ाधिकारी द्वारा सभी आगन्तुओ एवं खिलाड़ियो के प्रति आभार व्यक्त किया ।
Views: 58









