सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर व ऑफिसर की  भर्ती हेतु ब्लाकों पर लगेंगे शिविर 

गाजीपुर। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु उद्योग मंत्रालय द्वारा पारित पसारा एक्ट 2005 के तहत जनपद के  सात विकास खण्ड मुख्यालयों पर भर्ती हेतु शिविर का आयोजन होगा। इस भर्ती शिविर में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर व ऑफिसर की भर्ती की जायेगी। इस भर्ती में किसी भी ब्लॉक क्षेत्र के किसी भी ब्लॉक में उपस्थित हो सकते हैं। 


     उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी एवं ज्वाइन मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड़ ने बताया कि जनपद के मनिहारी, मुहम्दाबाद, सैदपुर, बाराचवर, देवकली, भांवरकोल तथा सादात के विकास खण्ड मुख्यालयों में एसआईएस इंडिया लि0 के तत्वाधान में गाजीपुर  के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु तिथिवार शिविर का आयोजन किया गया है।

     बताते चलें कि दिनांक 18 एवं 19 जुलाई को विकास खण्ड मनिहारी एवं मुहम्मदाबाद, 21 एवं 22 जुलाई को विकास खण्ड सैदपुर एवं बाराचवर, 23 एवं 24 जुलाई को विकास खण्ड देवकली  एवं भांवरकोल, और 25 एवं 26 जुलाई को विकास खण्ड सादात  में भर्ती शिविर का आयोजन है।

         डिप्टी कमांडेंट रजनीश कुमार राय ने बताया कि एसआईएस इंडिया लि. भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है, जो सिविल डिफेंस के तहत एनडीआरफ द्वारा ट्रेनिंग सभी प्रशिक्षु को भी दिया जाता है। इसके द्वारा सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाती है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जौनपुर ट्रेनिंग सेंटर सुरक्षा सैनिक एवं सुपरवाइजर और ऑफिसर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड जिसमें लम्बाई 167.5 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 19 से 40 के बीच, वजन 56 से 90 किलो तथा योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। वही सुपरवाइजर के लिए इंटर पास होना चाहिए और लंबाई 170 सेमी उम्र 19 से 40 वर्ष जो देखने में होनहार हो। ऐसे इच्छुक बेरोजगार युवको को उक्त निर्धारित तिथियों में अपनी सुविधानुसार संबंधित विकास खण्डों में निर्धारित शिविर में साक्षात्कार हेतु प्रतिभाग कर सकते है। जिसमें चयनित अभ्यर्थियो का पंजीकरण करने के लिए 350 रुपए ऑनलाइन  जमा करना होगा। पंजीकृत चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए जौनपुर भेजा जायेगा, जहाँ प्रत्येक चयनित एवं इच्छुक उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान एक माह प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें सरकारी एवं गैर सरकारी जगहों के तैनाती स्थलो पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती की जाएगी। जैसे बनारस में ,गाजीपुर में ,प्रसिद्ध होटलों, मंदिरों, रेलवे मेट्रो, हॉस्पिटलों, विश्वनाथ मंदिर ,अयोध्या मंदिर इत्यादि जगहों में  तैनात किया जाएगा। जहाँ नौकरी के दौरान पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी भी देय होगी। 

Views: 151

Advertisements

Leave a Reply