नागरिक निगरानी समिति ने छात्रावास का निरीक्षण कर दिया निर्देश
गाजीपुर। प्रदेश नागरिक निगरानी समिति वाराणसी मण्डल वाराणसी के सदस्य शैलेष कुमार राम,द्वारा राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास छावनी लाइन का निरीक्षण किया गया। छात्रावास परिसर में उनके द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। निरीक्षण के समय छात्रावास में यू०पी० सिडको द्वारा रंगाई-पुताई का कार्य कराया जा रहा था। शैलेष कुमार राम द्वारा निर्देशित किया गया कि स्वीकृत टेण्डर के अनुसार गुणवत्तापरक रंगाई-पुताई/निर्माण कार्य/विद्युत कार्य तत्काल पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। यह भी निर्देशित कराया गया कि छात्रावास मे कराये गये कार्यों एवं लागत मूल्य का विवरण से संबंधित बोर्ड छात्रावास परिसर मे लगाया जाय। छात्रावास में छात्रों को स्वच्छ पानी पीने हेतु आर०ओ० एवं वाटर कूलर की व्यवस्था की गयी है। छात्रावास कैम्पस एवं मेन गेट में सुरक्षा की दृष्टि से सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाये गये है। निरीक्षण के दौरान डॉ. मंजू श्रीवास्तव, उप निदेशक, समाज कल्याण, वाराणसी मण्डल वाराणसी, राम नगीना यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी गाजीपुर एवं त्रिभुवन, छात्रावास अधीक्षक मौके पर उपस्थित रहे। वहीं अधिशासी अभियन्ता, यू.पी. सिडको के मौके पर उपस्थित न होने पर निगरानी समिति द्वारा रोष प्रकट करते हुए भविष्य में उपस्थित रहने की चेतावनी दी गयी।
Views: 55









