अपराधियों पर नियंत्रण हेतु “ऑपरेशन अंकुश”
गाज़ीपुर। अपराधियों पर नियंत्रण हेतु जनपदीय पुलिस ने कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया है। पुलिस ने जनपद के कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हेतु “ऑपरेशन अंकुश” शुरू कर उनकी अपराधिक गतिविधियों पर कड़ा नियंत्रण लगाने की मुहिम छेड़ दी है। अपराधिक गतिविधियों की सूचना प्राप्त होने पर सक्रिय पुलिस टीम ने जनपद के टॉप टेन अपराधी अमित राय पुत्र रामप्रवेश राय निवासी ग्राम जोगा मुसाहिब थाना करीमुद्दीनपुर एवं अजय यादव पुत्र विजय यादव निवासी ग्राम खिजिरपुर थाना करण्डा के ठिकानों पर पुलिस बल के साथ देर रात्रि दबिश दी गई। दोनों के निवास पर नियमानुसार तलाशी ली गई। पुलिस ने दोनों अपराधियों के परिजनों को कड़ी हिदायत दी गई ताकि अपराधी भविष्य में विधि विरुद्ध कार्यों में लिप्त न रहें। बताते चलें कि अभियुक्त अमित राय पर पन्द्रह तथा अजय यादव उर्फ घण्टू पर एक दर्जन अपराधिक मामले दर्ज हैं।
Views: 69









