अवैध तमंचे संग अभियुक्त गिरफ्तार
गाज़ीपुर। अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गहमर कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचे व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि उपनिरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दूबे मय हमराहियान ने रात्रि गस्त क दौरान करवनिया के डेरा के पास ग्राम सेवराई थाना गहमर जनपद गाजीपुर से अभियुक्त विकास उर्फ अरविन्द यादव पुत्र गौरीशंकर यादव निवासी ग्राम नसीरपुर थाना रेवतीपुर जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा मय जिन्दा कारतूस बरामद कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
Views: 63
Advertisements









