थाना दिवस पर डीएम, एसपी ने सुनी फरियाद, चार शिकायतों का किया निस्तारण 

गाजीपुर‌। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में थाना नंदगंज में थाना दिवस सम्पन्न हुआ। उन्होंने उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुनी और साथ ही साथ शिकायतों के जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। थाना दिवस पर थाना नंदगंज मे 19 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतों को प्रेषित किया, जिसमें से मौके चार का निस्तारण किया गया। अधिकारी द्वय द्वारा शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने आवदनों के निस्तारण के क्रम में बताया कि गांव की जो भी शिकायत आती है तो राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम वहां मौके पर जाकर निस्तारण करेंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नही होगी। इस मौके पर  उपजिलाधिकारी सैदपुर , क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा, थाना प्रभारी नंदगंज अन्य पुलिस विभाग से सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 


Views: 39

Advertisements

Leave a Reply