अन्नपूर्णा भवनों के चिन्हांकन को एक सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश
वर्ष 2023-24 के लक्ष्य के सापेक्ष 68 दुकानों का निर्माण पूर्ण व 2024-25 के 31 दुकानों का निर्माण कार्य जारी
गाजीपुर। खाद्य एवं रसद विभाग के वित्तीय वर्ष 2025-26 के अन्नपूर्णा भवनों हेतु वरीयता सूची के निर्धारण एवं जमीन चिन्हांकन की स्थिति की समीक्षा जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने चिन्हांकन कार्य को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने तथा पूर्ति निरीक्षकों को चिन्हित स्थलों का स्थलीय सत्यापन तीन दिन के अन्दर करते हुए, आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रायरिटी लिस्ट की समस्त 479 स्थलों पर भूमि का चिन्हांकन करा अनुरक्षित कर लिया जाय। साथ ही गत वित्तीय वर्ष 2024-2025 के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गयी।
ज्ञातव्य है कि प्रदेश में वर्तमान में उचित दर दुकानों तक एफ०सी०आई० के गोदाम से सीधे खाद्यान्न पहुंचाने की व्यवस्था है। इस व्यवस्था में ऐसी उचित दर (राशन) की दुकानों तक खाद्यान्न पहुंचाने में समस्या होती है, जो सकरी गलियों में है। ऐसी दुकानों को भारी वाहनों के परिवहन योग्य मार्ग पर लाने के लिये उ०प्र० शासन द्वारा चरणबद्ध से अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण सरकारी खर्चों पर कराया जा रहा है ताकि राशनकार्ड धारको को अधिक सुविधा पहुचाये जा सके। वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में प्रत्येक जनपद को 75-75 दुकानों के निर्माण का लक्ष्य दिया गया था। जनपद गाजीपुर में वर्ष 2023-24 के लक्ष्य के सापेक्ष 68 दुकानों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इसी तरह 2024-25 के सापेक्ष 31 दुकानों का निर्माण कार्य जारी है। जिलाधिकारी महोदय ने समस्त बी०डी०ओ० को सत्यापन कार्य में तेजी लाने के लिये निर्देशित किया गया।
Views: 101









