सैनिक बन्धु की बैठक 17 जुलाई को
गाजीपुर। जिला सैनिक बन्धु की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 17 जुलाई को अपराह्न एक बजे से रायफल क्लब सभागार में होगी।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने जनपद के समस्त भूतपूर्व सैनिकों/सैनिक आश्रितों को सूचित किया है कि वे अपने प्रार्थना -पत्रों के साथ उक्त तिथि को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय गाजीपुर में उपस्थित होकर प्रस्तुत करें और अधिक से अधिक संख्या में बैठक में उपस्थित होकर अपनी-अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को रखें ताकि उनकी समस्याओं का निदान हो सके।
Views: 32
Advertisements









