छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू 

गाजीपुर। नये शैक्षिक सत्र में पूर्वदशम् छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत ऑनलाइन आवेदन हेतु समय सारिणी निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण उ.प्र. लखलऊ द्वारा निर्गत कर दी गयी है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सच्चिदानन्द तिवारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को यह जानकारी दी है। बताया गया है कि पूर्वदशम् छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत पूर्वदशम् (कक्षा 09-10) एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति (कक्षा 11-12) में अध्ययनरत उ.प्र. के मूल निवासी सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र/छात्राओं हेतु निर्धारित समयावधि में आवश्यक कार्यवाही कराने का कष्ट करें।  इसके अन्तर्गत विद्यालय द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने हेतु दिनांक 01 जुलाई, 2025 से 05 अक्टूबर, 2025 तक, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सत्यापन हेतु दिनांक 02 जुलाई, 2025 से 15 जुलाई, 2025 तक, अल्पसंख्यक वर्ग हेतु एन0एस0पी0 पोर्टल पर पंजीकृत निजी क्षेत्र के विद्यालय की मार्किग हेतु दिनांक 02 जुलाई, 2025 से 14 दिसम्बर, 2025 तक का समय निर्धारित है। छात्र/ छात्राओं हेतु आनलाईन आवेदन व अन्य प्रक्रिया- छात्रों द्वारा रजिस्ट्रेशन/आनलाइन आवेदन हेतु दिनांक  02 जुलाई, 2025 से 30 अक्टूबर, 2025 तक, छात्रों द्वारा फाइनल प्रिन्ट निकालने के लिए दिनांक 03 जुलाई, 2025 से 31 अक्टूबर, 2025 तक, हार्ड कापी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नकों सहित विद्यालय में जमा करने हेतु दिनांक 03 जुलाई, 2025 से 04 नवम्बर, 2025 तक का समय दिया गया है।


        जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाओं एवं छात्र/छात्राओं को आगाह किया है कि उपरोक्त समय-सारिणी के अनुसार छात्रवृत्ति सम्बन्धी समस्त कार्यवाही पूर्ण करने का कष्ट करें, ताकि ससमय से छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ प्राप्त हो सके।

Views: 44

Advertisements

Leave a Reply