रोजगार मेला चौदह जुलाई को 

गाजीपुर। ‘‘विश्व युवा कौशल दिवस‘‘ के एक दिन पूर्व 14 जुलाई को उ.प्र. कौशल विकास मिशन, जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय आई.टी.आई के संयुक्त तत्वाधान में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है।


    जिला समन्वयक, कौशल विकास मिशन सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दिनांक 14 जुलाई 2025 को यह रोजगार मेला प्रातः दस बजे से राजकीय आई.टी.आई, तुलसीपुर, गाजीपुर में आयोजित होगा। इस मेला में विभिन्न कम्पनियां/नियोजन प्रतिभाग करेंगे। प्रतिभागी कम्पनियों में मुख्य रूप से उ.प्र. परिवहन निगम, गाजीपुर, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, वाराणसी, एल एण्ड टी, एम मल्टीस्किल्स जॉब्स प्रा0 लि0, कलपतरू कौशल विकास अकादमी कानपुर, क्वेस कारपोरेशन लि. नोएडा, खेतिहर ऑरगेनिक, गाजीपुर, रोहित हाइब्रीड शीड्स रौजा गाजीपुर, भारतीय जीवन बीमा निगम लि., पी.एन.बी. मेट लाईफ, विजन इण्डिया प्रा. लि. आदि द्वारा संविदा बस चालक, ट्रेनिंग क्रेडिट ऑफिसर, फीटर, प्लम्बर, इलेक्ट्रीशीयन, लॉलिस्टिक सुपरवाइजर, शटरिंग, बारबेंडिंग एवं स्टील फिक्सिंग, ट्रेनी मैकेनिक, नैप्स ट्रेनी, सेल्समैन आदि पदों पर चयन किया जायेगा। उक्त रोजगार मेला में समस्त इच्छुक अभ्यर्थी प्रातः दस बजे समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्रों/छायाप्रति के साथ प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। इस सम्बन्ध में कोई मार्ग व्यय देय नही होगा

Views: 62


Leave a Reply