चोरी के सामान व असलहे संग अभियुक्त गिरफ्तार
गाजीपुर। अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत नोनहरा थाना पुलिस ने चोरी से सम्बन्धित अभियुक्त को चोरी किये गये सामान व एक नाजायज देशी तमंचा.315 बोर जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को यह सफलता मूखबिर की सूचना पर मिली और चौकी प्रभारी अटवा मोड़ उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव मय हमराह द्वारा खालिसपुर मैदान के पास से अभियुक्त सुशील कुमार भारती पुत्र अमेरिका भारती निवासी बिंदवालिया थाना सदर कोतवाली जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से गत चार जुलाई को ग्राम धावा से चुराया गया एक साउंड एमप्लीफायर भी बरामद किया गया। अभियुक्त की जामा तलाशी में उसके पास से एक नाजायज देशी तमंचा बरामद .315 बोर मय जिन्दा कारतूस भी बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर, थाना पर पंजीकृत पूर्व के मुकदमें में शस्त्र अधिनियम की बढ़ोतरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
Views: 101









