तहसील जमानियां में मुख्य सम्पूर्ण समाधान दिवस कल
गाजीपुर। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस पांच जुलाई को तहसील जमानियां में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में सम्पन्न होगा। इसके साथ ही अन्य तहसीलों में संबंधित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।
Views: 87
Advertisements








