पत्रकारों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध – जिलाधिकारी 

गाजीपुृ। पत्रकार एवं जिला प्रशासन के बीच सामन्जस्य और आपसी सौहार्द बनाये रखने  के उद्देश्य से जिला स्तरीय स्थाई समिति की बैठक जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई। 


         बैठक मे जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम स्थाई समिति के सदस्यो से परिचय प्राप्त किया। उन्होने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। जिले की पत्रकारिता सकारात्मक रूप से काम कर रही है। जमीनी हकीकत पत्रकार को मालूम होती है जिसके माध्यम से जिले की विभिन्न खबरें मिलती रहती हैं, जो जनहित से जुड़ी होती हैं। उन्होने कहा कि जनहित से जुड़ी जिन खबरों की जानकारी प्रशासन तक पहुचंती है उस पर तत्काल कार्यवाही की जाती है।

        बैठक में जिलाधिकारी द्वारा पत्रकार उत्पीड़न से सम्बन्ध में जानकारी लेने पर अपर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि अब तक तीन शिकायत पत्र प्राप्त हुई हैं। जिसमें राम जन्म कुशवाहा जिला संवाददाता हिन्दी दैनिक स्वतंत्र जनभारती द्वारा प्राथमिक विद्यालय ददरीघाट सदर गाजीपुर के सम्बन्धित शिकायती पत्र दिया गया जिस पर जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से उक्त घटना के सम्बन्ध में पत्राचार करते हुए आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। दूसरी शिकायत में बृजनारायण पाठक क्षेत्रीय सम्वाददाता भांवरकोल द्वारा शिकायत की गयी कि अनुसूचित जाति के एक ही परिवार के विभिन्न सदस्यों द्वारा विभिन्न नामों से कभी स्वयं वादी के रूप में तथा कभी अपने परिचित द्वारा एस.सी./एस.टी. का मामला दर्ज कराने व स्वयं कथित घटना का गवाह बनकर परेशान करने के सम्बन्ध में शिकायत की गयी। बताया गया कि यह मामला न्यायालय में लंबित है। जिसका निस्तारण न्यायालय द्वारा ही किया जायेगा। तीसरे शिकायतकर्ता गिरीश कुमार पाण्डेय ब्यूरो प्रमुख ज्ञान शिखा  टाईम्स द्वारा सरकारी नाली पर कब्जा करने वाले को संरक्षण और शिकायतकर्ता के उपर फर्जी मुकदमा करने वाले लेखपाल और कानून-गो के खिलाफ कार्यवाही करने के सम्बन्ध में शिकायती पत्र दिया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी सैदपुर को मामले की जॉच कर कार्यवाही हेतु निर्देश दिया गया। बैठक में ग्रामीण पत्रकार एसोशिएसन के अध्यक्ष कमलेश पाण्डेय उर्फ दरोगा पाण्डेय ने ग्रामीण स्तर पर पत्रकारिता के दौरान आने वाले समस्याओं के सम्बध में अवगत कराया। उन्होंने तहसील स्तर पर पत्रकारों के साथ मासिक बैठक करने का अनुरोध किया  जिसपर  जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी अपने स्तर से बैठक हेतु विचार कर सकते हैं। बैठक में सदस्यों द्वारा जनपद में बनाये जाने वाले सूचना संकुल निर्माण हेतु निःशुल्क जमीन के चिन्हाकन के लिए  जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया। 

         बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा पत्रकारिता के दौरान जनपद के समस्त कार्यालयों/तहसीलों/ब्लाक मुख्यालयों/थानों पर मान्यता प्राप्त/गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया जिससे उन्हे पत्रकारिता के दौरान अधिकारियो द्वारा न पहचाने जाने के कारण होने वाली समस्याओ का सामना न करना पड़े जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिला सूचना अधिकारी को जनपद के समस्त कार्यालयों/तहसीलों/ब्लाक मुख्यालय/थानों पर मान्यता प्राप्त/गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारो की सूची सम्बन्धित संस्था से  प्राप्त कर भेजने का निर्देश दिया। 

          बैठक में सम्मानित पत्रकारों द्वारा प्रशासन एवं पत्रकार के बीच आपसी ताल-मेल एवं सौहार्द को बेहतर बनाये रखने से सम्बन्धित सुझाव की सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने पत्रकार हित में उठाई गई मागों पर नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु आश्वस्त किया। 

बैठक में अपर जिलाधिकारी वि.रा. दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक, कमलेश कुमार पाण्डेय, अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार, अशोक कुमार श्रीवास्तव जनमुख, प्रमोद कुमार राय तरूण मित्र, उधम सिंह जीयो न्यूज,  उपस्थित रहे। 

Views: 159

Advertisements

Leave a Reply