मरहूम मुख्तार अंसारी की इनामियां बीबी का खाता सीज 

स्टेट बैंक के खाते में हैं करीब नौ लाख रुपए 


 गाजीपुर। पचास हजार रुपए की पुरस्कार घोषित फरार अपराधी तथा आईएस-191 गैंग के पूर्व सरगना मरहूम मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्सा अंसारी के बैंक खाते मे जमा कुल 8 लाख 91 हजार 268 रुपए को फ्रीज करने की कार्यवाही की गयी।  बताते चलें कि अभियुक्ता पर धोखाधड़ी, सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट सहित नौ अपराधिक मामले दर्ज हैं।

       शासन द्वारा चिन्हित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार 16 जून 2025 को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली सदर जनपद द्वारा थाना कोतवाली पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 96/2023 धारा 406, 420, 386, 506 भादवि व मुकदमा सं. 667/2020 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्ता व वर्तमान में पुरस्कार घोषित, फरार अपराधी आफ्सा अंसारी के बैंक खाते को सीज करने हेतु कार्यवाही की गयी। पुलिस को आफ्सा अंसारी के बैंक खाता संख्या 10223102494 जो स्टेट बैंक आफ इण्डिया शाखा- उ प्र सिविल सेक्रेट्रिएट लखनऊ की जानकारी प्राप्त हुई कि, उसमें मौजूद रूपये संदिग्ध है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली गाजीपुर द्वारा तत्काल सम्बन्धित बैंक से समन्वय स्थापित करते हुए उपरोक्त खाते में मौजूद कुल 8 लाख 91 हजार 268 को फ्रीज करनें हेतु नियमानुसार रिपोर्ट प्रेषित की गयी तथा खाते में मौजूद धनराशि तत्काल प्रभाव से फ्रीज कराया गया।

Views: 120

Advertisements

Leave a Reply