दुराचारी को पुलिस ने दबोचा 

गाज़ीपुर।अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नंदगंज थाना पुलिस टीम ने पाक्सो एक्ट व अन्य अपराधिक धाराओं में दर्ज मुकदमें से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।


        बताया गया कि उपनिरीक्षक शिवपूजन मय हमराह थाना नंदगंज द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना पर पंजीकृत उपरोक्त मुकदमें  से संबंधित वांछित अभियुक्त सुमित कुमार पुत्र नगीना राम निवासी ग्राम नरायनपुर ककरहीं थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर को रामपुर बन्तरा हाईवे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी है।

Views: 74


Leave a Reply