प्रभु श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को पुलिस ने दबोचा 

गाजीपुर। सोशल मीडिया प्लेटफार्म इन्स्ट्राग्राम पर हिन्दू धर्म के आराध्य प्रभु श्री राम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को   गिरफ्तार किया गया है।


        अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद मय हमराह द्वारा सोशल मीडिया इन्स्ट्राग्राम पर हिन्दू धर्म के आराध्य प्रभु श्री राम जी पर अभद्र टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले अभियुक्त चंद्रकेश भारती पुत्र स्व: लल्लन राम ग्राम तमलपुरा थाना मुहम्मदाबाद जिला गाजीपुर  को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

Views: 115


Leave a Reply