नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अनुष्‍का और अरिहंत ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

गाजीपुर।  लक्ष्य के प्रति लगन और समर्पण से कामयाबी हासिल की जा सकती है। इसे साबित किया है दी सन साइन सीनियर सेकेंडरी स्‍कूल जखनियां की मेधावी छात्रा अनुष्‍का गुप्‍ता ने। अनुष्‍का गुप्‍ता ने प्रथम प्रयास में ही राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित नीट परीक्षा में  सफलता अर्जित कर अपने परिवार, विद्यालय तथा जनपद का नाम रोशन किया है। 


   अनुष्‍का गुप्‍ता को ऑल इंडिया में 5853 रैंक और ओबीसी में 2337वां रैंक मिला है। दी सन साइन सीनियर सेकेंडरी स्‍कूल जखनियां के प्रबंधक विपिन सिंह ने अनुष्‍का गुप्‍ता के उज्‍जवल भविष्‍य की कामना करते हुए बताया कि अनुष्‍का की शिक्षा-दीक्षा नर्सरी से लेकर इंटर तक हमारे ही स्‍कूल में हुई है, वह शुरु से ही मेधावी छात्रा रही है।

      अनुष्‍का गुप्‍ता रायपुर बाजार निवासी पिता विजय गुप्‍ता और माता गुंजा गुप्‍ता की संतान है। अनुष्‍का की सफलता पर उसके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है। ग्रामवासी, बाजारवासी, शुभेच्छुओं तथा स्कूल के प्रबंधक विपिन कुमार सिंह ने हर्ष जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।

      इसी क्रम में सादात नगर पंचायत निवासी चिकित्सक डॉ. सुशील कुमार त्रिपाठी के पुत्र अरिहंत त्रिपाठी ने अपने दूसरे प्रयास में नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। पिता सुशील कुमार त्रिपाठी और माता अर्चना त्रिपाठी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आल इंडिया में 10227 और जनरल में 4599 वां रैंक मिला है। नगरवासी, शुभेच्छुओं तथा परिजनों ने हर्ष जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।

Views: 131

Advertisements

Leave a Reply