वैष्णो माता दर्शन को जा रही महिला ने ट्रेन में तोड़ा दम
गाज़ीपुर। सादात नगर पंचायत के कपड़ा व्यवसाई राजेश जायसवाल की पत्नी सुशीला देवी (65 वर्ष) का ट्रेन से मां वैष्णो देवी को सपरिवार दर्शन करने जाते समय, यात्रा के दौरान गुरुवार को निधन हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार वह परिवार के साथ बेगमपुरा एक्सप्रेस से मां वैष्णो देवी दर्शन के लिए रवाना हुई थीं। यात्रा के दौरान ही रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और कुछ समय में ही उनकी स्थिति बिगड़ गयी और लखनऊ पहुंचते ही उनकी मौत हो गई।
मौत की सूचना मिलते ही सादात में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आकस्मिक और असामयिक निधन पर व्यवसायियों और शुभेच्छुओं ने उनके निवास पर पहुंच कर
दुःख प्रकट किया है।
Views: 159
Advertisements









