समाधान दिवस में प्राप्त 477 शिकायतों में से मौके पर 44 शिकायतों का निस्तारण

गाज़ीपुर। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जखनियां में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा ईरज राजा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।


       जिसमें प्राप्त 168 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से मौके पर 18 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलों की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 477 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 44 शिकायतों  का निस्तारण किया गया। 

     इसी क्रम में तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 32 शिकायों में से चार का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी की अध्यक्षता में 20 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया। जमानियॉ तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 48 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर चार का निस्तारण किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार की अध्यक्षता में 37 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर पांच का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्राप्त 112 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर पांच का निस्तारण किया गया एवं तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 60 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें चार का मौके पर निस्तारण किया गया।          जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया  तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से सम्बन्धित होते है इस लिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। राजस्व निरीक्षकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि प्रत्येक माह पैमाइस कर पत्थरगड्डी करना सुनिश्चित करें। तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाये। कहा गया कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है अतः इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या उदासीनता अक्षम्य होगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी जखनियां, तहसीलदार जखनियां, क्षेत्राधिकारी जखनियां एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।

Views: 109

Advertisements

Leave a Reply