तेरह दिन बाद भी पुलिस हत्या कांड का खुलासा करने में विफल

गाजीपुर। रात में घर के बाहर सो रहे किसान प्रेम प्रकाश राय (60 वर्ष) पुत्र स्व. बनारसी राय निवासी बुढ़नपुर थाना सादात की गोली मारकर की गयी हत्या के तेरह दिन बाद भी पुलिस द्वारा हत्यारोपी के विरुद्ध कोई कार्रवाई न होने से पुलिस पर सवालिया निगाहे लगी हुई हैं।


         बताया गया कि प्रेम प्रकाश रोज की भांति पन्द्रह मई की रात घर से खाना खाकर बाहर सोने गये थे, जहां उनकी गोली मारकर हत्या की गयी थी। घटना के बाद सोलह मई को अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र प्रसाद सहित क्षेत्राधिकारी सैदपुर व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और सादात थाना पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। विधिक कार्यवाही करते हुए सादात पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया था और उसी दिन देर शाम शव का दाह संस्कार कर दिया गया।

      क्षेत्रीय जनता सहित मृतक के परिजनों को भी उम्मीद थी कि पुलिस हत्यारोपी को पकड़ने के बाद शीघ्र घटना का खुलासा करेगी लेकिन घटना के तेरह दिन बितने के बाद भी पुलिस सिर्फ आश्वासन का घूंट पिला रही है। मृतक की

पत्नी प्रतिमा राय ने अपने पड़ोसी शैलेन्द्र उर्फ पीयूष राय पर शंका जताया था जिसके आधार पर पुलिस उसे पकड़ कर आज भी पूछताछ में लगी हुई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई विशेष सफलता नहीं मिली है। थानाध्यक्ष सादात बागीश विक्रम सिंह का कहना है कि घटना की तफ्तीश जारी है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जायेगा।

Views: 140

Advertisements

Leave a Reply