कार की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत, एक जख्मी 

गाजीपुर। वाराणसी-गोरखपुर राजमार्ग पर जिले  के नन्दगंज थाना क्षेत्र के फतेउल्लाहपुर में तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर जहां एक वृद्ध की मौत हो गई वहीं उसका भतीजा गम्भीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती है।


     बताया गया कि करंडा थाना क्षेत्र के करंडा निवासी लोचन पासवान (71वर्ष) अपने भतीजे राममीत पासवान (27वर्ष) के साथ बाइक से शनिवार की सुबह फतेउल्लाहपुर स्थित अपनी पुत्री सुशीला के घर से वापस अपने घर के लिए निकले थे। जैसे ही वे  वाराणसी-गोरखपुर राजमार्ग पर फतेउल्लाहपुर के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गयी। मौके पर कार का नंबर प्लेट टूटकर गिरा मिला। आनन फानन में लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर वृद्ध लोचन पासवान को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं भतीजा राममीत पासवान का इलाज निजी अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।

        पुलिस ने घटनास्थल से टूटे नंबर प्लेट को कब्जे में लेकर तथा घायल युवक के भाई देवेन्द्र पासवान फकी तहरीर पर मामला दर्ज कर वाहन की पहचान व चालक की तलाश में जुट गई है। 

Views: 210

Advertisements

Leave a Reply