विधायक निधि से निर्मित नाली में चल रहा भ्रष्टाचार का खेल

गाजीपुर। सदर विधायक जैकिशन साहू की विधायक निधि से बन रही नाली में घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने इस पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।


   मामला देवकली ब्लॉक क्षेत्र के चाड़ीपुर गांव का है जहां सड़क किनारे नाली का निर्माण किया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि इसमें मानक की अनदेखी कर सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है और ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में घटिया किस्म की ईंटों का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। निर्माण कार्य में मानक की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ देखते हुए भी तमाशबीन बने हुए हैं।

       विश्वसनीय सूत्रों कि मानें तो मौके की तस्वीरें और ईंटों की हालत देखकर साफ कहा जा सकता है कि यह नाली ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है। बताया तो यहां तक गया कि  अधिकारियों ने भी स्वीकार किया कि “एक ट्राली ईंट खराब गई है” और उसे हटवाया जा रहा है। इस सम्बन्ध में जिला परियोजना निदेशक राजेश यादव ने कहा कि “कार्यदाई संस्था आरईडी है। एक्सीयन साहब से बात की गई है। एक ट्राली ईंटें खराब गई हैं, हटवाई जा रही हैं। जांच कराकर रिपोर्ट देंगे। अगर गुणवत्ता खराब हुई तो पेमेंट काटा जाएगा।”

Views: 98


Leave a Reply