झोपड़ी में आग, लगने से मचा हड़कंप 

भैंस जली, पाड़िया झुलसी- बच्ची की बची जान


गाजीपुर। कासिमाबाद क्षेत्र के सोनबरसा गांव में मंगलवार दोपहर झोपड़ी में लगी भीषण आग से गांव में सनसनी फ़ैल गई। भीषण तपन और झुलसती गर्मी में पारस चौहान की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से लगी आग ने कुछ ही समय में प्रचण्ड रूप पकड़ लिया। घटना के समय झोपड़ी में एक मासूम बच्ची भी थी जो आग देखकर किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रही।

आग की लपटें देख ग्रामीण जन मौके पर दौड़े और आग बुझाने में जुट गये। झोपड़ी में बंधी एक भैंस जहां जिंदा जल गई, वहीं एक पाड़िया गंभीर रूप से झुलस गई।

      घटना की जानकारी पर हल्का लेखपाल व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचें और नुकसान का आकलन किये। आग लगने के कारणों की भी जांच की जा रही है।

Views: 53

Advertisements

Leave a Reply