पोखरी पर कब्जाधारकों पर लगा जुर्माना, आर सी से होगी वसूली

गाजीपुर। पोखरी पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मुहम्मदाबाद तहसील प्रशासन ने क्षेत्र के जसदेवपुर गांव में सरकारी भूमि(पोखरी) पर अतिक्रमण करनेवालों पर कार्रवाई शुरू कर दिया है।


   बताया गया कि जसदेवपुर गांव में अतिक्रमणकारियों ने सरकारी पोखरी की जमीन को कब्जा कर लिया था। चेतावनी देने के बावजूद भी उन्होंने जमीन खाली नहीं किया। इस पर तहसील प्रशासन जुर्माने की कार्रवाई कर दी। जुर्माने की कार्रवाई शुरू होते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। मंगलवार को पहुंची राजस्व टीम ने पांच अतिक्रमणकारियों से दस हजार की वसूली की। जुर्माना देने वालों में पलकधारी पुत्र रघुवीर, बबन पाल, त्रिलोकी, देवलाल तथा रामलाल से ढाई ढाई हजार वसूला गया। नायब तहसीलदार विपिन कुमार चौरसिया ने बताया कि जसदेवपुर गांव में तीस से अधिक लोगों के ऊपर जुर्माने की कार्रवाई की गई है और इसका आरसी भी कट चुका है। मंगलवार को पांच लोगों से दस हजार की वसूली की गई है। अन्य लोगों से जल्द ही संपूर्ण सरकारी धन की वसूली की जाएगी। राजस्व टीम में नायब तहसीलदार विपिन कुमार चौरसिया, क्षेत्रीय लेखपाल, क्षेत्रीय अमीन अभिषेक आर्य आदि शामिल रहे।

Views: 104

Advertisements

Leave a Reply