दुसरे के घरों में रोशनी करते-करते खुद अंधेरे में डूब गयी
ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आने से बृजनाथ ने तोड़ा दम
गाजीपुर। कासिमाबाद क्षेत्र के सिधागर घाट गांव में सोमवार की दोपहर बिजली मिस्त्री बृजनाथ साहनी (45 वर्ष) की आकस्मिक मौत हो गई।
बताया गया कि वह वर्षों से गांव के लोगों की बिजली सम्बन्धित गड़बड़ियों की मरम्मत का कार्य करते थे। सोमवार को गांव के एक घर की बिजली बाधित होने पर वे पुराने यूनियन बैंक के पास लगे ट्रांसफार्मर लगे खम्भे पर चढ़ गये। वहां तार जोड़ते समय अचानक तार में विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई और वे विद्युत करंट की चपेट में आकर मौके पर ही दम तोड दिये। हादसे की खबर मिलते ही लोगों ने बिजली आपूर्ति बंद कराई और उनके शव को नीचे उतारा गया। गांव में बृजनाथ अकेले रहते थे। उनकी पत्नी और दो बेटे अन्यत्र रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। घटना की जानकारी पर कोतवाली प्रभारी शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय मौके पर पहुंचे और विधिक कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Views: 442







