पाक्सो एक्ट के दो वांछित मुलजिमों को पुलिस ने दबोचा
गाजीपुर। अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत खानपुर थाना पुलिस टीम द्वारा पाक्सो एक्ट व अन्य सम्बंधित धाराओं से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम को यह सफलता कस्बा खानपुर में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मिली। पुलिस ने वांछित अभियुक्त मुकेश बिन्द पुत्र रामसरन बिन्द निवासी ग्राम बन्तरा थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर वर्तमान पता उसके ननिहाल ग्राम जमीन सन्दल थाना खानपुर से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गुलाबचन्द गुप्ता मय हमराह थाना खानपुर गाजीपुर शामिल रहे।
इसी क्रम में नगसर हाल्ट थाना पुलिस टीम ने भी पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त दयाशंकर उर्फ खिचड़ू पुत्र बिहारी प्रजापति निवासी ग्राम दशवन्तपुर थाना नगसर हाल्ट गाजीपुर को ग्राम टशवन्तपुर से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामबालक मय हमराह थाना नगसर हाल्ट गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 32









