हिन्दुस्तान ओलंपियाड में सादात के दो विद्यार्थियों ने मारी बाजी 

गाज़ीपुर। हिन्दी दैनिक समाचार पत्र हिन्दुस्तान द्वारा आयोजित हिन्दुस्तान ओलंपियाड प्रतियोगिता में माँ काली आदर्श पब्लिक स्कूल शिशुआपार सादात के दो विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। 


        माँ काली आदर्श पब्लिक स्कूल शिशुआपार सादात के प्रबंधक प्रद्युम्न राय ने बताया कि विद्यालय के कक्षा तीन के छात्र पीयूष गुप्ता पुत्र प्रदीप गुप्ता निवासी सादात ने प्रतियोगिता में तीसरा एवं कक्षा चार की छात्रा अंशिका यादव पुत्री पृथ्वीराज यादव निवासी महमूदपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय के साथ साथ पूरे क्षेत्र व जिले का नाम रोशन किया है। इनको 28 मार्च को वाराणसी में होने वाले समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा।

Views: 8


Leave a Reply