देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी का आरोपी गिरफ्तार
गाज़ीपुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हिन्दू धर्म के देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी कर हिन्दूओं की भावनाओं को मर्माहत करने वाले अभियुक्त को नन्दगंज थाना पुलिस द्वारा मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत नन्दगंज पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (प्रयोग कर्ता -आफिसियल_मोहित_ जी_ गाज़ीपुर_यूपी) द्वारा हिन्दू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अभियुक्त मोहित कुमार पुत्र रामा राम निवासी ग्राम शिकारपुर थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर को हिरासत में ले लिया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नन्दगंज में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल में लाई गई।
Views: 16








