अवैध तमंचे सहित अभियुक्त गिरफ्तार 

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस के उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार मिश्र ने नाजायज तंमचा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस  के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आठ अपराधिक मामले दर्ज हैं।


      पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान अभियुक्त आमिर अली पुत्र समजान निवासी ग्राम पड़री थाना भुड़कुडा जनपद गाजीपुर को तालगांव बेसो नदी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

Views: 5

Advertisements

Leave a Reply