विकलांग व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र का डीएम के किया निरीक्षण 

गाजीपुर। समर्पण संस्था शास्त्री नगर द्वारा संचालित राजेश्वरी विकलांग विद्यालय व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र फतेहउल्लाहपुर का औचक निरीक्षण जिलाधिकारी  आर्यका  अखौरी द्वारा किया गया।           निरीक्षण के दौरान सुखबीर एनर्जी फतेहउलाहपुर के जीएम प्रिंस गरखर ने  विद्यालय के कार्य को संस्था की संरक्षिका सविता सिंह के साथ विस्तार से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने बच्चों से आई.डी, खाना, पानी, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं तथा बच्चों की पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। उन्होने एचआई बच्चों के पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरनाथ गुप्ता, कोर्स क्वार्डिनेटर अजीत कुमार गुप्ता, अध्यापिका रागिनी सिंह, लक्ष्मी वर्मा, नाजिया बेगम, सुमित्रा सिंह व अध्यापक अशोक कुमार यादव तथा विद्यालय के समस्त कर्मचारीगण एवं बच्चे उपस्थित रहे।


Views: 108

Advertisements

Leave a Reply