चोरी की डीजे मशीन के साथ दो गिरफ्तार 

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार को नोनहरा थाना पुलिस ने चोरी के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो डी.जे. साउण्ड की मशीन बरामद किया है। 


      नोनहरा थाना पुलिस को यह सफलता मुखबिर की सूचना पर मिली। पुलिस ने अभियुक्त अखिलेश बिन्द पुत्र रामवृक्ष बिन्द निवासी ग्राम गोरयाँ पारा थाना बिरनो जनपद गाजीपुर को हरदिया ईंट भठ्ठे के पास से चोरी के दो डी0जे0 /साउण्ड की मशीन के साथ गिरफ्तार किया और उसकी निशानेदही पर चोरी में शामिल सह अभियुक्त योगेश कुमार बिन्द पुत्र राम प्रताप बिन्द निवासी ग्राम गोरयाँ पारा थाना बिरनो जनपद गाजीपुर को नोनहरा कस्बे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह चौकी प्रभारी अटवा मोड़ मय हमराह थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 10

Advertisements

Leave a Reply