प्रतियोगी परीक्षा में बच्चों ने दिखाया दमखम
गाजीपुर। सामाजिक संस्था फेमस पूर्वांचल विकास संस्था द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान, ड्राइंग ,मेहंदी व निबंध की प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी मेधा का परिचय दिया। नवयुवक स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज मैनपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 80 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
उल्लेखनीय है कि जनपद में बच्चों के अंदर की छुपी प्रतिभा को निखारने के प्रयास में अनेकों सामाजिक व शैक्षणिक संस्थानों द्वारा प्रतियोगिताओं का आयोजन कर प्रतिभागियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी जाती है। इसी क्रम में यह संस्था जनपद के शिक्षण संस्थानों में प्रतियोगी परीक्षा कराती है और उत्कृष्ठ बच्चों को सम्मानित करती है। संस्था के प्रबंधक अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा मार्च माह के अंतिम सप्ताह को किया जाएगा। प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को स्वर्गीय शिव प्रकाश सिंह के पुण्यतिथि 5 अगस्त को वार्षिक समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
Views: 11









