रंगोली प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग मनी अहिबरन जयंती

गाजीपुर। बरनवाल समाज के अग्रदूत महाराजा अहिबरन जयंती समारोह में रंगोली प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। अंकित बरनवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने बरनवाल समाज से संगठित होकर राष्ट्र की मुख्य धारा से जुड़ने का आग्रह किया। कहा कि समाज में हमारी भूमिका अग्रणी है। महाराजा अहिबरन ने देश को एकता के सूत्र में पिरोकर एक राह दिखाने का काम किया। उन्होंने एकजुट होकर समाज को मजबूत करने तथा समाज के उत्थान पर विशेष ध्यान देकर सामाजिक समरसता बनाने पर जोर दिया।


       कार्यक्रम में भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में करन बरनवाल, अम्बुज बरनवाल, मनीष गुप्ता, राहुल बरनवाल, अंजनी बरनवाल, दुर्गादास, राजकुमार, सुनील बरनवाल, श्रवण, शुभम, हर्षित, बाबू बरनवाल, सैदपुर, पतरही के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Views: 7


Leave a Reply