विधवा ने कप्तान से लगाई गुहार
कोटेदार की मार से बेटे के मरने का लगाया आरोप
गाजीपुर। कोटेदार की मार के चलते बेटे की मौत से दुखी विधवा मां ने पुलिस कप्तान को आवेदन देकर दोषी कोटेदार के विरुद्ध यथोचित कार्यवाही की मांग की है।
घटना सादात थाना क्षेत्र के बरवां कला गांव की बताईं गयी है। गांव की बेवा रिदाना उर्फ रेहाना बेगम पत्नी स्व. जफर खान ने आरोप लगाया है कि गांव के कोटेदार ने मामूली विवाद में बीते 19 दिसंबर को उसके 22 वर्षीय पुत्र जुनैद खान की सरेआम पिटाई की थी इस घटना के दूसरे दिन जुनैद खान की मौत हो गई। महिला का कहना है कि उसके चार पुत्रों में जुनैद ही घर पर उसके साथ रह कर उसकी देखभाल करता था जबकि अन्य तीनों बेटे बाहर रहकर कमाते खाते हैं।
मामले की जानकारी होने पर सीपीएम का एक प्रतिनिधि मंडल पीड़िता से मिला। सीपीएम के जिला सचिव मंडल के सदस्य विजय बहादुर सिंह ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को ऑनलाइन सूचना देते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग किया। सीपीएम नेता विजय बहादुर सिंह ने पीड़िता को वृद्धा पेंशन, आवास, उज्ज्वला योजना, अंत्योदय और आयुष्मान कार्ड जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं सहित पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायतादिए जाने की मांग की है। शुक्रवार की देर शाम इस मामले में सादात थाने में रिहाना बेगम की तहरीर पर पुलिस ने कोटेदार लियाकत व अन्य के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Views: 16








