आज के बच्चे ही हैं देश के भावी कर्णधार

 

गाजीपुर। क्रिएटिव विजन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू होराइजन एकेडमी तुलसी सागर गाजीपुर में एकेडमी का वार्षिक समारोह एक्सप्रेशन-24 सम्पन्न हुआ। 


      विद्यालय के सचिव प्रो.अमरनाथ राय, प्रो. राम जी राय, डॉ यशवंत सिंह, डॉ जे.एस.राय , प्रो.अजय कुमार राय, श्रीमती किरन बाला राय, सुनीता मिश्रा, सारिका राय,कनक राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना से आरम्भ कार्यक्रम में छात्र -छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रमों में सीता अपहरण से लंका विजय तक सीता और  प्रभु श्री राम की यात्रा की झांकी, समसामयिक विषयों यथा अंधविश्वास, शैक्षणिक कार्यक्रम, मनोरंजन आदि पर संगीतमय नाट्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमुदाय को खूब प्रभावित किया। समारोह के अंत मे शो स्टॉपर के रूप में – ये गोटेदार लहंगा – पर यशी राय और आयुष यादव की युगल प्रस्तुति ने सभागार में उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।      आधार वक्तव्य देते हुए क्रिएटिव विज़न सोसाइटी के  निदेशक प्रो. अजय राय ने कहा कि आज के बच्चे कल के कर्णधार हैं। हमें उनकी शिक्षा दीक्षा तथा पालन पोषण में पर्याप्त संयम तथा संवेदनशीलता रखने की आवश्यकता है।इस अवसर पर डॉ. अम्बिका पाण्डेय, प्रो. वी के राय, प्रो. विलोक सिंह, संजय राय, डॉ. संतीश राय, डॉ. देव प्रकाश राय, डॉ. नर नारायण राय, संजीव गुप्ता, श्री राम तिवारी, अभिषेक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों में अदिति राय, मानस सिंह, आराध्या गुप्ता, शाश्वत चौबे, श्रेया यादव,आन्या गुप्ता,आयुष यादव साक्षी सिंह, रीता तिवारी ,आदि ने खूब तारीफें बटोरीं। कार्यक्रम का संचालन धैर्या चतुर्वेदी और इशिता राय ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती रेनू राय, अनामिका श्रीवास्तव, कंचन श्रीवास्तव, सना फातमा, आराधना राय, उपासना राय अनुश्रुति राय आदि प्रमुख रहीं।आभार ज्ञापन प्रधानाचार्या श्रीमती विभा राय ने व्यक्त किया।

Views: 12

Advertisements

Leave a Reply