उपभोक्ताओं पर अभद्र टिप्पणी को लेकर जेई के विरुद्ध फूटा गुस्सा 

ग़ाज़ीपुर। विद्युत उपकेंद्र हंसराजपुर के मनबढ़ जेई द्वारा क्षेत्र के राजपूत, ब्राह्मण, यादव सहित जाति विशेष के लोगों पर गाली गलौज देने और अभद्र टिप्पणी के वायरल आडियो को लेकर क्षेत्र में उस जूनियर इंजीनियर के प्रति लोगों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। मीडिया इस आडियो की पुष्टि नहीं करता लेकिन लोगों का कहना है कि यह आवाज जेई की है जो लोगों को भद्दी गालियां देते हुए मनमाने ढंग से विद्युत आपूर्ति की बात कर रहा है। इस वायरल आडियो को लेकर आक्रोशित विद्युत उपभोक्ताओं ने संबंधित पावर हाउस पर धरना प्रदर्शन किया और संयुक्त हस्ताक्षर से आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। लोगों द्वारा पावर हाउस पर प्रदर्शन की सूचना पर विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता शुभेंदु शाह मौके पर पहुंचे। उन्होंने सारी जानकारी ली और धरनारत लोगों से पत्रक लेकर विभागीय जांच एवं यथोचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने अवर अभियंता की द्वेष पूर्ण भाषा की कड़ी निन्दा की। लोगों ने आरोपी को निलंबित करने और उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। धरना प्रदर्शन में भाग लेने वालों में अशोक कुमार सिंह, पंकज दुबे, प्रदीप कुमार सिंह, कृष्ण सिंह, राकेश सिंह, आलोक सिंह, शैलेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। लोगों का कहना रहा कि यदि प्रशासन इस मामले पर यथाशीघ्र कार्रवाई नहीं करेगा तो विद्युत उपभोक्ताओं का आक्रोश कभी भी भयानक रूप धारण कर सकता है जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। ‌


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply