राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित 

गाजीपुर‌। गाजीपुर से राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत को दिल्ली में भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है जो जिले के लिए गौरव की बात है। भारत गौरव पुरस्कार फाउंडेशन द्वारा ‘द इंपीरियल होटल’ नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान प्रदान किया गया है।


          बताते चलें कि भारत गौरव पुरस्कार फाउंडेशन, भारतीय नागरिकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता देने और अपने क्षेत्रों में विशेष कार्य करने तथा अमिट छाप छोड़ने वाली छुपी हुई प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए एक प्रतिष्ठित मंच के रूप में कार्य करता है।      राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने बताया कि इस पुरस्कार का उद्देश्य पुरस्कार विजेताओं को देश की सेवा में अपने प्रयासों को बढ़ावे के लिए प्रेरित करना और अन्य लोगों को उनका अनुकरण करने और हमारे सपनों के नए भारत के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करना है।

           उल्लेखनीय है कि भारत गौरव पुरस्कार फाउंडेशन प्रति वर्ष 21 भारत गौरव पुरस्कार और पांच लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान करता है।

Views: 7

Advertisements

Leave a Reply