विचार-अभिव्यक्ति प्रतियोगिता दस नवम्बर को 

गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज के तत्वावधान में विचार-अभिव्यक्ति प्रतियोगिता का आयोजन दस नवम्बर (रविवार) को नगर के तुलसीसागर स्थित न्यू होराइजन एकेडमी के सभागार में किया गया है।                                                  हिन्दी माध्यम से विचार-अभिव्यक्ति प्रतियोगिता प्रातः दस बजे से आरम्भ होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाॅ.राजेन्द्र सिंह राजपूत होंगे। चार वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में कक्षा चार से बारह में अध्ययनरत विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।               कनिष्ठ वर्ग (कक्षा चार से छह) हेतु ‘जीवन में माता-पिता का स्थान’,मध्यम वर्ग (कक्षा सात व आठ) हेतु ‘जलवायु परिवर्तन मानव जीवन के लिए खतरा’ ज्येष्ठ वर्ग (कक्षा नौ व दस) हेतु ‘वर्तमान समय में भारतीय राजनीति का गिरता स्तर’ एवं वरिष्ठ वर्ग (कक्षा ग्यारह व बारह) हेतु ‘भारतीय बुनियादी ढाँचे पर भ्रष्टाचार का प्रभाव’ विषय निर्धारित किया गया है।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply