अवैध गांजे संग तस्कर गिरफ्तार
गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना पुलिस टीम ने 1.100 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एकअभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को उपनिरीक्षक सर्वजीत यादव मय हमराह मुखबिर की सूचना पर नायकडीह मसंडी पुलिया के पास से अभियुक्त अमृत कुमार पुत्र लालजी राम उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम ताजेपुर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ को मय 1.100किलो ग्राम अवैध गांजा* के साथ गिरफ्तार कर लिया। उस पर डेढ़ दर्जन अपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
Views: 8
Advertisements








