धर्म परिवर्तन हेतु दबाव बनाने वाले मौलवी के विरुद्ध दर्ज हुई प्राथमिकी 

गाज़ीपुर । शासन प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद जिले में धर्म परिवर्तन कराने का खेल जारी है। एक विवाहित महिला ने एक वर्ग विशेष के व्यक्ति पर, जबरन धर्म परिवर्तन, अश्लील हरकत, लैगिक शोषण व जान से मारने की धमकी देकर अपने जाल में फांसने का आरोप लगाते हुए उसके विरुद्ध बरेसर थाने में आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।


प्रार्थिनी रागिनी सिंह बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के कथरिया निवासी रामसेवक सिंह की पुत्री हैं। उनकी शादी भरत सिंह पुत्र रविन्द्र नाथ सिंह निवासी बेसवान, बैजलपुर जिला बलिया के साथ हुई है। उनका कहना है कि उनके ससुराल वाले मौलवी शान अहमद जो माटा में दरबार चलाता है, के प्रभाव में है और  मौलवी का आना-जाना हमारे ससुराल में होता रहता है। वह घर वालों से मेरे बारे में कहता था कि इसके उपर शैतान है। इसको मेरे दरबार में ले आओ। इसके साथ ही वह मुझे इस्लामिक रीति-रिवाजों का पालन करने के लिए मानसिक दबाव बनाता था और हिन्दू देवी देवताओं के लिए अपशब्द व भद्दी गाली का प्रयोग करता था। उसके प्रभाव में होने के कारण  ससुराल व पति के के बार-बार कहने पर मै उनके साथ दिनांक 18/03/2024 को मौलवी के माटा दरबार गई। वहां पर शैतान हटाने के नाम पर उसने अपने किलेनुमा मकान के एक बन्द कमरे मे मेरे साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। जब मैं चिल्लाने लगी तो उसने कहा कि तुम्हे इस्लाम कबूल करना ही होगा और समर्पण करना ही होगा नहीं तो मैं तुम्हें व तुम्हारे परिवार को खत्म करवा दुंगा। काफी प्रयास के बाद मैं किसी तरह वहां से बचकर निकली। मैं काफी डर गई थी। मैं अपनी माता पिता के हौसला देने के बाद अब हिम्मत जुटा पाई हूँ। उन्होंने कहा कि वहां हमेशा ही धर्मान्तरण का कार्य होता है और दस पन्द्रह हिन्दू लडकियां उसकी सेवा में लगी रहती हैं। इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है‌। लोगों का कहना है कि यदि इसकी विस्तृत जांच कराई जाए तो सम्भवतः धर्म परिवर्तन कराने वाले रैकेट का पर्दाफाश हो सकता है।  पुलिस व प्रशासन मामले को संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जूट गया है।

 

Views: 10

Advertisements

Leave a Reply